Breaking News

चन्द्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चन्द्रमा पर लैंडिग का छात्र-छात्राओ ने देखा लाइव प्रसारण

 

(चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 के लैंडर विक्रम की साॅफ्ट लैंडिगं होते ही खुशी से झूमें छात्र,लगाये भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारें)

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज व निगोहां क्षेत्र के इंटर कालेजो समेत बेसिक व माध्यमिक विद्यालयो में चन्द्रयान-3 के लैंडर विक्रम का चन्द्रमा की सतह पर लैडिगं का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओ को दिखाया गया.चन्द्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर माॅड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साॅफ्ट लैंडिग कर इतिहास रचा तो लाइव प्रसारण देख रहे छात्र-छात्राये खुशी से झूम उठे ओर भारत माता की जय,वंदे मातरम् के नारे लगाते गये।मोहनलालगंज कस्बे के काशीश्वर इंटर कालेज के सभागार में प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश त्रिपाठी समेत सभी शिक्षको की मौजदूगी में छात्रो को प्रोजेक्टर पर चन्द्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण दिखाया गया।निगोहां कस्बे में स्थित सत्य नारायण इंटर कालेज में शिक्षको ने एलीडी टीवी लगाकर चन्द्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओ को दिखाया गया।निगोहां के अघईया में स्थित बेसिक विद्यालय में प्रधानाचार्य शिखा त्रिवेदी समेत शिक्षको की मौजूदगी में बच्चो को लैपटाॅप पर चन्द्रयान की लैंडिगं का लाइव प्रसारण दिखाया गया,चन्द्रयान का लैंडर विक्रम जैसे ही चन्द्रमा की सतह पर उतरा तो बच्चे खूशी से झूम उठे ओर देशभक्ति गीत पर जमकर डांस किया ओर भारत माता की जय समेत वंदेमातरम के नारे लगाये।निगोहां के बाबू सुंर सिहं ग्रुप आँफ इंस्टीट्यूशंस में एलसीडी पर छात्र छात्राओ को चन्द्रयान-3की लैंडिग का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओ को दिखाया गया।इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष आनन्द शेखर व प्रभारी ‌निरीक्षक विनोद यादव मौजूद रहें।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!