- – नगर पालिका उरई बसपा और भाजपा में टक्कर
- – बसपा प्रत्याशी पुत्र प्रचार में कर रहे खूब खर्च
- – जनता बोली जो जितना पैसा बहा रहा उतना ज्यादा करेगा भ्रष्टाचार
जालौन उरई।।। उरई नगर पालिका और वार्ड सभासद के लिए हो रहे चुनाव में प्रत्याशी अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे है। एक एक वार्ड से दर्जनों प्रत्याशी चेहरे सामने आ गए, बहुत से ऐसे चेहरे भी देखने को जनता को मिले जिन्हें कोई जानता तक नही था लेकिन अब वो भी पैर छू कर वोट देने की अपील घर घर कर रहे है।
दलीय प्रत्याशी जहां पर अपनी जीत कयास लगा रहे तो वही निर्दलीय भी अपनी हवा बता रहे है। वही पूर्व सभासद भी फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे है। उरई नगर पालिका अध्यक्ष से बड़ी पार्टियों के तौर पर 4 चेहरे नज़र आते है लेकिन निर्दलीय भी वोट कटवा के तौर पर खड़े है। ऐसा ही हाल उरई के वार्डो में भी देखने को मिला बहुत से प्रत्याशियों को अच्छी तरह से पता है कि वह जीतने वाले नही है लेकिन उनको खुशी है कि वो वोट कटवा बनेंगे।
वार्ड हो या उरई नगर पालिका विजेता तो एक ही होगा लेकिन प्रत्याशी चुनावी दौर में हाथ आजमाने से पीछे नही चूक रहे है और अच्छा खासा पैसा भी प्रचार प्रसार और जनता को रिझाने में खर्च कर रहे है। लेकिन इस बार उरई नगर पालिका में प्रमुख टक्कर मानी जाए तो क्षेत्रीय जनता के अनुसार बसपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच लग रही है। चूंकि अनुसूचित जाति महिला आरक्षित है इसलिए महिलाओ ने पर्चा भरा लेकिन पुरूष प्रचार प्रसार कर रहे है।
बसपा से विजय चौधरी की माताजी खड़ी हुई है लेकिन प्रचार का जिम्मा पूर्व अध्यक्ष ने उठाया है और विज्ञापन में अच्छा खासा पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। उरई की जनता कह रही है कि जो प्रत्याशी जितना पैसा खर्च करेगा वो उतना ही बड़ा भ्रष्टाचार करेगा क्योकि उसे भरपाई भी करनी होती है। वही भाजपा से रेखा वर्मा जो खुद ही जनता के साथ मिलकर प्रचार प्रसार कर रही है हालांकि पूरा भाजपा अमला उन्हें जिताने के लिए पीछे लगा हुआ है।
प्रदेश के मुखिया योगी के आने की भी खबर लग गई है। सम्भावना है कि 2 मई को उरई आ सकते है। वही समाजवादी पार्टी भी दमखम भर रही है। कुसमा रानी प्रत्याशी के तौर पर प्रचार प्रसार पार्टी और जनता के सहयोग से कर रही है। इसी तरह कांग्रेस भी लगी हुई है। कौन नगर पालिका उरई की सीट पर काबिज होगा ये तो परिणाम बताएंगे लेकिन तय है कि विजेता 1 ही होगा और जो जनता के वोट पर खरा उतरेगा।
