Breaking News

लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह के साथ जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने कहा प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा |

 

सरोजनीनगर खबर दृष्टिकोण | नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियाँ दम-ख़म से प्रचार प्रसार में जुटी हैं इसी के मद्देनज़र भाजपा सभी नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं के सीधे संपर्क संपर्क साध उनसे संवाद कर रही है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत से जिताने के उद्देश्य से सरोजनीनगर के विभिन्न वार्ड में निरंतर जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को अटल बिहारी वाजपेई वार्ड से पार्षद प्रत्याशी शशिबाला रावत के चुनाव कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसभा को संबोधित किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर निकायों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखा। मत अधिकारों की महत्वता बताते हुए आगे विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर एक व्यक्ति का वोट एक बेहतर सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। हर एक वोट भारतीय जनता पार्टी और इसके नेतृत्व को सशक्त करेगा और परिणामस्वरूप क्षेत्र का हर एक नागरिक लाभान्वित होगा। विधायक ने यह भी कहा की नगर निगम का चुनाव विकास की पहली सीढ़ी होता है और इसलिए जनता का उचित निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद से कोसों दूर है और इसीलिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को चुनाव जिताकर क्षेत्र का निष्पक्ष और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। जिसके बाद सरोजनीनगर विधायक ने वार्ड संख्या- 29 खरिका-॥ से पार्षद प्रत्याशी रजनी अवस्थी के समर्थन में जनसंपर्क करने और विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके बाद विधायक का यह काफिला खरिका प्रथम वार्ड पहुंचा, जहां पार्षद प्रत्याशी के एन सिंह के समर्थन में विधायक राजेश्वर सिंह ने जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य एवं अल्पसंख्यक विकास कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!