लखनऊ खबर दृष्टिकोण | दुबग्गा थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ चोरो ने बीती रात्रि एक घर में घुस कीमती गहने नगदी व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए | घर में चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है |
दुबग्गा थाना क्षेत्र के ग्राम बरावन कला निवासी कैलाश कुमार साहू पुत्र भगवती प्रसाद के मुताबिक गुरुवार अर्ध्य रात्रि उनके मकान में घुसे अज्ञात चोरों द्वारा घर मे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अन्दर से रखे
जेवरात, छः हजार रूपये नगद व अन्य जरूरी कागजात को चोरी कर लिया गया है। घर का ताला टुटा देख घर में चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने पर चोरी की सूचना दी है | पुलिस ने जाँच के बाद पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |
