उरई जालौन।। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहितय संस्थान में नदीगांव निवासिनी प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट नेहा नीरज खरे को मानद सदस्य के रूप में नामित किया गया है। बीते बुधवार को साहित्य संस्थान ने नवीन सदस्यों की सूची जारी करते हुए घोषणा की जिसमें जिला जालौन की नदीगांव निवासिनी प्रसिद्ध समाज सेविका नेहा नीरज खरे को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ में मानद सदस्य के रूप में नामित किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान में साहित्य की सेवा के लिए जालौन जिले से पहली बार किसी को सदस्य नामित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष सीनियर आईएएस डॉ० अखिलेश मिश्रा व महामंत्री डॉ० सीमा गुप्ता द्वारा जारी की गई नवीन सदस्यों की सूची में जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के चुनिंदा साहित्यकारों के नाम शामिल हैं। संस्थान से सूची जारी होने के बाद जैसे ही नेहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सभी को उक्त से अवगत कराया तो बधाइयों का तांता लग गया, इसके साथ-साथ जिले के साहित्यकारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। बता दे कि नेहा पर्यावरण तथा जल संरक्षण कार्यो के साथ साथ साहित्यिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं पूर्व में भी नेहा नीरज खरे को उनकी समाजसेवा के लिए यशस्वी रक्षा मंत्री मा० राजनाथ सिंह जी मा० उपमुख्यमंत्री जी व पर्यावरण मंत्री सहित कई ऊंची हस्तियों द्वारा समय समय पर विशिष्ट सम्मान दिए जा चुके हैं।
