Breaking News

स्वास्थ्य विभाग में सैनिटाइजर व सिरिंज आपूर्ति के नाम पर साझेदारी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी।

सरोजनीनगर खबर दृष्टिकोण । नई दिल्ली के रोहतक रोड, पश्चिम विहार स्थित मियांवाली नगर निवासी अनिल कुमार कालरा ने राजधानी के आशियाना स्थित जलवायु विहार निवासी पुनीत भसीन और उसकी पत्नी ऋतु भसीन पर उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम को सैनिटाइजर और सिरिंज आपूर्ति करने में साझेदारी का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। सरोजनीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है।

अनिल कुमार कालरा के मुताबिक लगभग नौ माह पूर्व उसकी हड्डी रोग चिकित्सक मित्र डॉ. राजेश मेहता के यहां पुनीत भसीन से मुलाकात हुई थी। जहां पर पुनीत भसीन ने मई माह में उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड को सैनिटाइजर और सिरिंज आपूर्ति करने के लिए करोड़ों रुपए का काम मिलने की बात बताई। इस दौरान पुनीत भसीन ने कार्य का सरकारी वर्क आर्डर दिखाते हुए अनिल कुमार कालरा को इस कार्य में साझेदारी करने का लालच दिया। साथ ही उसने यह भी कहा कि इस आपूर्ति के बाद करीब डेढ़ करोड़ का फायदा होगा, जो दोनों लोगों में बराबर बराबर बांट लिया जाएगा। अनिल कुमार कालरा का कहना है कि वह एसटी आरके इंजीनियरिंग एंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। जिसके चलते उन्होंने अपने बैंक खातों से पुनीत भसीन की कंपनी एराइज इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में करोड़ों करोड़ों रुपए जून-जुलाई और अगस्त महीने में स्थानांतरित कर दिए। अनिल का कहना है कि इस बीच आरोपी पुनीत भसीन ने सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बड़ी इमारत के साथ ही दो और इमारतों को अपना मालिक बताते हुए जलवायु विहार वाले मकान में अपना स्वामित्व बताया। आरोप है कि रकम देने के बाद अनिल कुमार कालरा बाद में समय-समय पर पुनीत भसीन से आपूर्ति संबंधित जानकारी लेते रहे। इस दौरान आरोपी पुनीत भसीन निर्बाध आपूर्ति होने की बात बता कर उन्हें गुमराह करता रहा। अगस्त में जब पैसा वापसी का समय आया तो आरोपी बात करने से परहेज करने लगा। जिसके बाद पीड़ित अनिल कालरा ने अपने मित्र डॉ. राजेश मेहता के जरिए पुनीत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका, जिस पर पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी की आशंका हुई और उसने पुनीत के बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी। तब पता चला कि पुनीत भसीन को उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड से कोई भी वर्क आर्डर नहीं दिया गया, बल्कि उसने जो भी वर्क आर्डर दिखाएं वह फर्जी थे। साथ ही पुनीत भसीन द्वारा बताई गई कंपनी इराइज इंटरप्राइजेज भी उसकी बजाय उसकी पत्नी ऋतु भसीन की निकली। फिलहाल पीड़ित अनिल की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने पुनीत भसीन और उसकी पत्नी ऋतु भसीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Author@kd

Check Also

हरतालिका तीज के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में शामिल हुई विधायक 

खबर दृष्टिकोण  महमूदाबाद/ सीतापुर। हरतालिका तीज के अवसर पर शुक्रवार को मंदिरों व घरो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!