Breaking News

ऐतिहासिक विनायकी झील पर कब्ज़ा झील पाट उसके किनारे बसे लोग, नगर निगम का ट्रैक्टर,और कूड़ा गाड़ी ढो रही मलवा

 

 

खरिका वार्ड प्रथम तेलीबाग, जोन आठ का मामला।

लखनऊ खबर दृष्टिकोण। नगर निगम जोन आठ खरिका वार्ड प्रथम स्थित ऐतिहासिक विनायकी झील को पाट कर आस- पास बसे रसूखदार लोगों ने पाट कर पहले घर बना लिया,फिर झील को पाट कर घर के सामने 20 फिट रोड बना ली,इतने पर भी तसल्ली नहीं हुई तो झील को और पाटा जा रहा है,स्थानीय लोगों ने जब इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी लड़ाई झगडे पर आमादा हो गए। नगर निगम जोन आठ की लिस्ट में इस विनायकी झील का नाम शामिल था,जिसे कब्जा मुक्त करवा कर इसका विकास एक पिकनिक स्पॉट की तरह होना था।

जिसकी खबर प्रतिष्ठित अखबारों में भी प्रकाशित हुई थी क्षेत्र के लोगों में इस खबर से काफी उत्साह था कि इस झील के सहारे इस क्षेत्र का विकास हो जायेगा। लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया,और वह इसे पाटने में जुटे हैं।मंगलवार सुबह से ही नगर निगम का ट्रैक्टर, और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी मलवा लाकर झील को पाटने में लिप्त दिखाई पड़ रही थी और पूछने पर जवाब देने की बजाय लड़ाई झगडे पर आमादा हो जाते है।वहीँ स्थानीय लोगों का आरोप है कि झील पर कब्ज़ा करने वालो में दो लोग सचिवालय में अधिकारी हैं और एक पुलिस विभाग में और एक अन्य विभाग में कार्यरत है।इस लिए नगर निगम इनकी तरफ नहीं देखता है। वहीँ जब इस झील पर कब्जे के विषय में स्थानीय खरिका वार्ड प्रथम की पार्षद पूनम राजन मिश्रा से जानकारी माँगा गया तो उनका कहना था कि,इसकी शिकायत की जायेगी।इस झील का सौदर्यीकरण होना है,कब्जे हटाए जाएंगे।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!