
पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो के साथ राफेल नडाल
राफेल नडाल: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एक बेटे के पिता बन गए हैं। 36 साल के नडाल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर पहली बार पिता बने हैं। शादी के करीब तीन साल बाद उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। नडाल ने इस साल अपनी पत्नी के प्रेग्नेंसी की जानकारी भी शेयर की। नडाल के पिता बनने की खबर स्पेन के स्थानीय मीडिया में शनिवार (8 अक्टूबर) को सामने आई, जिसके बाद प्रसिद्ध स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने भी इसकी पुष्टि की।
रियल मैड्रिड ने नडाल को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पिता बनने की जानकारी देते हुए बधाई दी। पोस्ट में लिखा था, “हमारे प्रिय मानद सदस्यों राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई। हम इस खुशी के पल को साझा करने में आपके साथ हैं। शुभकामनाएं!”
Source-Agency News
