राम राज्य स्थापना महामंत्र द्वारा आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को कर्णधार सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान देश प्रदेश की 16 सामाजिक संगठनों द्वारा। उनकी लोकप्रियता,सुलभता, सहजता तथा कार्य कुशलता के आधार पर दिया गया।इस अवसर पर रामराज स्थापना महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के आयोजक डा विनोद अग्रवाल, नारी रक्षा दल की अध्यक्षा सोनिका मिश्रा, अखिल भारतीय राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा भगवाधारी, वरिष्ठ पत्रकार व भ्रष्टाचार मुक्ति आन्दोलन के मृत्युजय प्रताप सिंह, पत्रकार विकास श्रीवास्तव,मोन। सिंह राजपूत, अखिल भारतीय समग्र विचार मंच के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र मिश्र, भारतीय संगठित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, माध्यमिक शिक्षक सम्मान समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
