Breaking News

कल तक कुल मिलाकर 33,92,16,300 वैक्सीन की डोज दी गयी 

 

 

 

 

लखनऊ: 26 जून, 2022

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,00,566 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 574 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,68,37,848 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 525 लोग तथा अब तक कुल 20,61,350 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,653 एक्टिव मामले है।

 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 जून, 2022 को एक दिन में 3,32,113 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,23,852 तथा दूसरी डोज 14,24,63,191 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,51,198 तथा दूसरी डोज 1,21,21,879 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 81,09,860 तथा दूसरी डोज 56,20,640 दी गयी। कल तक 35,18,680 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,92,16,300 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!