Breaking News

कल तक कुल मिलाकर 33,27,00,631 वैक्सीन की डोज दी गयी है

 

 

लखनऊ: 12 जून, 2022

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 86,644 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,55,79,295 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20,57,067 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले है।

 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 जून, 2022 को एक दिन में 4,53,413 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,19,489 तथा दूसरी डोज 13,89,95,637 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,09,682 तथा दूसरी डोज 1,14,29,709 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,63,623 तथा दूसरी डोज 40,83,630 दी गयी। कल तक 32,98,861 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,27,00,631 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!