Breaking News

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे गिरफ्तार

 

 

 

मौके से तीन हुक्का, तीन पाइप और फ्लेवर व अन्य सामान बरामद

 

 

ग्राहक और कर्मचारी भाग निकले

 

 

लखनऊ, । गाजीपुर इलाके में नीलगिरी कांप्लेक्स स्थित लक्स रेस्टोरेंट के संचालक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे। मंगलवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर संचालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हुक्का पी रहे लोग छापेमारी के दौरान भाग निकले। पुलिस टीम ने मौके से तीन हुक्का, तीन पाइप और फ्लेवर व अन्य सामान बरामद किया है।गाजीपुर इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार, दारोगा कपिल कुमार राणा, गुड्डू प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी मंगलवार रात करीब 10 बजे नीलगिरी कांप्लेक्स स्थित लक्स रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। ग्राहक और कर्मचारी भाग निकले। वहीं, पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक देवांश सिंह और उसके साथी सुभाष यादव को दबोच लिया।इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में देवांश कानपुर नगर के चकेरी मानस विहार और सुभाष प्रातापगढ़ के संग्रामगढ़ लालगंज बसोही का रहने वाला है। दोनों मिलकर रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे। कर्मचारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।संचालकों के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवांश और उसके दो साथियों को पुलिस टीम ने बीती 24 जनवरी को भी रेस्टोरेंट में हुक्का पिलवाते गिरफ्तार किया था।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!