मास्को: रूस की पूर्व जिम्नास्ट अलीना काबेवा लंबे समय से लापता हैं। अलीना को पुतिन की रहस्यमयी प्रेमिका माना जाता है। दावा किया जा रहा है कि अलीना स्विट्जरलैंड में छिपी हो सकती है। यह दावा अलीना को देश से निकालने की मांग वाली एक याचिका के बाद किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अलीना पुतिन के दो बेटों और एक बेटी या संभवत: दो बेटियों की मां हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर अलीना के नाम कई खिताब और पदक हैं, लेकिन अब उन्हें पुतिन के साथ अपने जुड़ाव का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यूक्रेन पर रूसी हमले से अलीना भी प्रभावित हो रही है।
खबर है कि स्विट्जरलैंड में कुछ कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण के समक्ष याचिका दायर कर पुतिन की प्रेमिका को देश से बाहर निकालने की मांग की है. अलीना के लिए बुरी खबर यह है कि इस याचिका पर अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं। इससे अलीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में देखा गया था जब वह दो महीने की गर्भवती थीं। पुतिन की निजी जिंदगी कई राज से भरी हुई है। इसलिए, अलीना के बारे में कोई सटीक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि रूस पर लगे चौतरफा प्रतिबंधों के चलते पुतिन अपने परिवार को स्विट्जरलैंड भेज सकते हैं।
अलीना ने जीते हैं कई मेडल
अलीना एक सफल जिमनास्ट रही हैं और दो ओलंपिक स्वर्ण पदक, 14 विश्व चैंपियनशिप और 25 यूरोपीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में आ गईं और पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद बनीं। अलीना और पुतिन का नाम पहली बार 2008 में एक-दूसरे से जोड़ा गया था। पुतिन से पहले 2004 में अलीना के डेविड मुसेलियानी के साथ अफेयर की खबरें आई थीं।
खबर आई और रिजेक्ट हो गई
पहली बार रूसी अखबार मोस्कोवस्की कोरेस्पोंडेंट ने दावा किया कि पुतिन और अलीना के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ समय बाद इस खबर का खंडन किया गया और रूसी अखबार को बंद कर दिया गया। इसी तरह 2015 में खबर आई कि अलीना और पुतिन ने एक बच्चे को जन्म दिया है लेकिन इसे भी खारिज कर दिया गया। साल 2019 में खबरें आई थीं कि अलीना ने मॉस्को के एक अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान अस्पताल के वीआईपी फ्लोर को खाली करा दिया गया ताकि अलीना को कोई परेशानी न हो. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी अखबार ने इस खबर को ‘वापस’ ले लिया।
फर्जी पहचान के साथ कॉलेज में पढ़ती थी पुतिन की बेटियां
पुतिन के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 1983 में ल्यूडमिला शकरबनेवा से शादी की थी। पुतिन की दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना और दूसरे का नाम येकातेरिना पुतिना है लेकिन दोनों रहस्यमयी जिंदगी जीते हैं। खबरों के मुताबिक, पुतिन की बेटियां फर्जी पहचान के साथ स्कूल-कॉलेज जाती थीं. पुतिन ने कई सालों तक उनके बारे में छुपाया और कभी भी अपनी बेटियों का खुलकर नाम नहीं लिया।
Source-Agency News
