Breaking News

भाजपा पार्षद समेत कई भाजपा कार्यकताओं ने सपा में ली शरण

 

 

 

आलमबाग,

 

आशियाना इलाके स्थित सपा सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा के समर्थन में सोमवार को प्रत्याशी केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा की बिजली पासी वार्ड पार्षद बीना रावत ने अपने कई भाजपा कार्यकताओं संग सपा पार्टी में शामिल हुई।

इस दौरान सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा में शामिल पार्षद बीना रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों सबका साथ सबका विकास के तहत वह भाजपा में शामिल हुई थीं लेकिन इन पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा पार्टी ने केवल अपने कुछ चहेतों का ही विकास किया। जिससे असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुई है। सपा में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पार्षद बीना रावत को साइकिल का स्मृति चिन्ह भेंट कर संकल्प दिलाते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से संतुष्ट होकर सपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सपा की सत प्रतिशत पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। इस दौरान पार्षद बीना रावत सहित भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संजय कुमार तिवारी, सरोजनीनगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम सरन यादव, सुभेन्द्रु सिंह, उर्मिला रावत व संगीता तिवारी सपा में शामिल हुई।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!