लखनऊ: रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे है तो कोविड के नियमों को ध्यान में रखना होगा। मसलन, मुंह पर मास्क लगा हो या गंदगी फैलाने से बचे। यात्रियों ने अगर इसका ख्याल नहीं रखा तो जुर्माना देना पड़ सकता है। क्योंकि रेलवे चेकिंग दल यात्रियों के टिकटों की जांच करने के साथ ही मास्क और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर भी अपनी नजरें गड़ाए है।यही वजह रही कि बीते जनवरी माह 2022 में चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर समेत उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों पर बगैर मास्क में 511 लोगों को बिना मास्क लगाये पाए जाने पर 62 हजार 400 जुर्माना वसूला। वहीं गंदगी फैलाने वाले 101 यात्रियों से11 हजार 500 जुर्माना वसूला गया। इसी के साथ बीते माह में बिना टिकट यात्रा करने वाले 65 हजार से ज्यादा यात्री पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे ने चार करोड़ छप्पन लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला।
