
रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई
जालौन ।।स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन दिखाने के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मरे हुए लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी, इस बारे में तब पता चला जब मृतक के पुत्र के पास वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगने का मैसेज पहुंचा, जिसने स्वास्थ्य विभाग की यह पोल खोल कर रख दी कि शत-प्रतिशत दिखाने के चक्कर में स्वास्थ्य महकमा फर्जी तरीके से वैक्सीन की डोज लगा रहा है और वैक्सीन को बर्बाद करने में लगा है।
बेटे के फोन पर भेजा गया मैसेज
जिले के कालपी कस्बे के रहने वाले डॉक्टर अनिल कुमार दीक्षित के पिता डॉक्टर शिव मोहन दीक्षित का निधन 9 माह पहले 22 अप्रैल 2021 को लगभग 86 वर्ष की उम्र में हो गया था। उससे पहले उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च 2021 को लगवाई थी। लेकिन चुनाव आयोग और सरकार के निर्देश पर सभी को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिये गए।अनिल कुमार के मोबाइल पर आज संदेश आया कि उनके पिता जी की वैक्सीन की दूसरी दोज सफलतापूर्वक लगा दी गई है। जिसका बेनिफिशियरी रिफरेंस आईडी भी भेजा गया साथ ही यूनिक आईडी तथा बैच नंबर भी भेजा गया।
सीएमओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिससे डॉक्टर अनिल कुमार भी चकित रह गए।डॉ अनिल कुमार दीक्षित ने यह बताया की उनके पिता का निधन हो गया है। जिसका उन्होंने त्रयोदशी भंडारा का शोक पत्र भी उपलब्ध करवाया है। जैसी ही डॉक्टर दीक्षित ने इस संदेश को अपने मित्रों के साथ शेयर किया इस संदेश को लेकर आम जनमानस में संदेह की स्थिति बनी बन गई।
जब मामले में सीएमओ नरेंद्र देव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया यह मामला गंभीर है। आखिर यह संदेश कैसे भेजा गया इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही की जायेगी। वही एडीएम पूनम निगम ने बताया पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि दोष सिद्ध हुआ तो विभाग को इसकी कार्यवाही के लिए पत्र अग्रसर किया जाएगा।