Breaking News

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 होगी मददगार

 

उरई जालौन-पुलिस अधीक्षक रविकुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह नेतृत्व में जनपद में महिला अपराध रोकने के लिए महिला सुरक्षा 1090 का प्रचार प्रसार कर लोग महिलाओं को जागरूक करने के लिए फिर से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है।

मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा-वीमेन पावर लाइन-1090 के शुभंकर टीम के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का मंचन किया गया। 1090 खुद चलकर लोगों तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों तक महिला सम्मान और सुरक्षा की जानकारी पहुचायी जा सके। यह जानकारी हासिल करने वाला हर व्यक्ति इस जानकारी को दूसरों तक पहुंचाए तो समाज की सोच में बदलाव अवश्य संभव होगा। हर महिला को पूरा सम्मान मिले, हमें मिलकर महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना है और दूसरों को समझाना कि महिलाओं का मानसम्मान कैसे किया जाए। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने ज़ोर शोर के साथ मोबाइल हाथ में 1090 साथ में चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलों का नारा भी लगाया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी अन्य महिला पुलिस मौजूद रही।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!