Breaking News

खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत

मऊ। कस्बा अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड निवासी कन्हैया सोनकर के डेढ़ वर्षीय मासूम की गुरुवार की सुबह नाै बजे घर के सामने खेलते समय खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इससे गुस्साए नगरवासियों ने नगर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग स्थित पुलिस बूथ के सामने चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात ठप रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने नगर पंचायत से बात कर नाले पर पटिया लगवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।रेलवे स्टेशन रोड पर लगभग पांच फीट गहरा बड़ा नाला वर्षों से खुला हुआ है। गुरुवार की सुबह कन्हैया सोनकर का डेढ़ वर्षीय पुत्र घर में ही खेल रहा था। वह खेलते-खेलते बाहर निकल आया। उसकी मां रीना सोच रही थी कि बालक खेल रहा है। करीब आधे घंटे बाद उसे अचानक बच्चे का होश आया तो वह बाहर खोजने लगी। इधर-उधर खोजने पर जब उसका पता नहीं चला तो वह लोगों से पूछताछ करने लगी। स्थानीय लोगों ने भी इधर-उधर ढूढ़ा पर वह नहीं मिला। इतने में किसी ने बताया कि नाले में देखा जाए। इतने पर लोग नाले में खोजने लगे। ठीक घर के सामने गहरे नाले में उसे मृत पाया गया। यह देख मां रीना बेहोश सी हो गई। वहीं पिता कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोग बच्चे को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसका पता लगते ही नगरवासी आक्रोशित हो गए। आक्रोशितों ने पुलिस बूथ के सामने जाम लगा दिया। वे मासूम की मृत्यु के लिए नगर प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!