मेरठ, पलड़ा के पंकज ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसके पिता राजपाल सिंह व भाई नवीन कुमार बाइक से खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वे सोहनवीर के मकान के सामने पहुंचे तो लाठी डंडे से लैस लोगों ने रोक लिया। इससे पहले कुछ समझ पाते की मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। आरोपित यहां भी नहीं रुके और तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पिता बाल-बाल बच गए लेकिन भाई नवीन व गांव की एक महिला गोमती छर्रे लगने से घायल हो गए। आरोपित अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया जहां से मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव का कहना है आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पलड़ा में गुरुवार को खेत से लौट रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई, जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया।
