Breaking News

प्रदेश को योगी नहीं योग सरकार की जरूरत, अखिलेश 

 

गोरखपुर, । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के विजय रथयात्रा के तीसरा चरण शुरू किया। दो दिन रथ यात्रा में अखिलेश यादव गोरखपुर के साथ कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।गोरखपुर में समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा के रवाना होने के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। इसी कारण चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में बढऩे और कटने वाले वोटरों के नाम की सूची जारी नहीं की है। चुनाव आयोग को सूची जारी करनी चाहिए ताकि हम जान सकें कि कौन से वोट बढ़े हैं और कौन से वोट कटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवाल का जवाब देना चाहिए। देश में महंगाई क्यों बढ़ी। पेट्रोल-डीज़ल के दाम क्यों बढ़े। किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिले।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा में सवार होकर कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार नहीं योग सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चलाना जानता है, इंटरनेट चलाना जानता है वही तो मुखिया हो सकता है। मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते। वह तो फोन चलाना भी नहीं जानते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर से अपनी ‘समाजवादी विजय यात्रा’ के तीसरे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से की।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!