परशुराम धर्मशाला में नगर ब्राह्मण सभा के द्वारा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी का हुआ स्वागत ।
खबर दृष्टिकोण |
इस कार्यक्रम में नगर ब्राह्मण सभा के सभी पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता रघुवीर शरण शर्मा जी ने की व संचालन राजेश कौशिक ने किया।नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा ने कहा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी हमारे नगर के सम्मानित नागरिक हैं।नगर गुलावठी व क्षेत्र की सभी समस्याओं का उन्हें अवलोकन है, हम नगर मंडल अध्यक्ष से आशा करते हैं कि वह क्षेत्र के सम्मानित विधायक, एम पी ,व पार्टी के वरिष्ठ जनों से व प्रशासन के द्वारा नगर की समस्याओं को दूर करेंगे यही समाज की सच्ची सेवा होगी। मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी अपने उद्बोधन में स्वागत समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनों का धन्यवाद प्रेषित किया व उन्होंने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए नगर ब्राह्मण सभा ने मुझे सम्मानित कर जो समर्थन दिया है वह मेरा स्वागत नहीं बल्कि पूरे समाज व क्षेत्र वासियों का सम्मान है। मैं अपने द्वारा पूर्ण प्रयास के साथ नगर गुलावठी की समस्याओं के साथ सामान्य जन की समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा।
और मैं राजीव सैनी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं
और मैं अपनी तरफ से जन समस्याओं के लिए हर समय उपलब्ध उपलब्ध रहने के लिए तत्पर रहूंगा।इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों में नागर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा, रघुवीर शरण शर्मा, राजेश कौशिक, नरेंद्र शर्मा, फतेहचंद मिश्रा ,भूदेव शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा, स्वदेश शर्मा ,मनोज शर्मा ,योगेंद्र शर्मा ,उपस्थित रहे।



