Breaking News

हिन्दू महासभा ने फूंका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला

वी॰पी॰ चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ जालौन

 

जालौन उरई:- कांग्रेस नेता द्वारा लिखी गयी किताब में हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन से किये जाने से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी नेता का पुतला दहन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर किताब को प्रतिबिंबित करने तथा लेखक के खिलाफ राष्ट्रविरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आईएसआईएस व बोकोहरम से की गई। हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठनों से किये जाने से हिन्दू संगठनों में इस पुस्तक को लेकर आक्रोश पनप रहा है पुस्तक के विमोचन के अगले ही दिन शुक्रवार को राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा व प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौंपा है जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री से इस पुस्तक को प्रतिबिंबित किये जाने तथा हिन्दू मुस्लिम एकता में दरार डालने के साथ राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए लेखक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

संगठन के पदाधिकारियों ने झंडा चौराहे पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस मौके पर श्रवण कुमार श्रीवास्तव त्रिलोकीनाथ गुप्ता केसी पाटकार अखलेश गुप्ता योगेन्द्र राठौर अशोक कुमार स्वर्णकार कमल सिंह वासू विश्वनोई शिवम मिश्रा उपस्थित थे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!