Breaking News

पुलिसकर्मी बनकर आगरा में व्‍यापारी से पांच लाख के गहने ले गए शातिर

आगरा, । कमला नगर में दो शातिरों ने व्यापारी को निशाना बना लिया। पुलिसकर्मी बनकर शातिरों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। गहने लेकर शातिर वहां से भाग गए। ठगी की जानकारी होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है।बल्केश्वर में सीताराम कालोनी फेस दो निवासी सुनील कुमार अग्रवाल का लोहे की ढलाई का बिजनेस है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे कमला नगर श्रीराम चौक से स्कूटर लेकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर शातिरों ने देर से गाड़ी रोकने पर रौब गांठा। कहा कि आगे लूट हो गई है। इसके बावजूद गहने पहनकर चल रहे हो। थोड़ी देर बाद रास्ते से एक युवक थैला लेकर निकला। उसे भी शातिरों ने रोक लिया। तलाशी लेकर उसे धमकाया और कहा कि गहने पहन कर क्यों चल रहे हो? उसके गहने और रुपये कागज में रखवाकर उसे दे दिए। इसके बाद युवक चला गया। इस वाकये के बाद सुनील कुमार अग्रवाल को भरोसा हो गया। शातिरों ने व्यापारी से भी कहा कि अपने गहने उतारो। सुनील अग्रवाल ने अपना सोने का कड़ा, चेन, चार अंगूठी उतार कर उन्हें दे दीं। एक युवक ने उन्हें कागज में लपेट कर स्कूटर की डिग्गी में रख दिया। इसके बाद दोनों युवक चले गए। व्यापारी ने थोड़ी दूर चलकर स्कूटर की डिग्गी खोलकर देखी तो कागज में दो पत्थर और एक नकली चूड़ी रखी हुई थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। सुनील अग्रवाल ने बताया कि गहने करीब 10 तोले के हैं। इनमें एक हीरे की अंगूठी भी है। इनकी कीमत करीब पांच लाख है।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!