मानक नगर पुलिस का गुडवर्क,
आलमबाग,
मानक नगर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र से छेड़छाड़ के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के गिरफ्त में आये सगे भाइयों पर स्थानीय थाना में लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है।गिरफ्तार भाइयों पर दर्ज मुकदमें में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
मानक नगर कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने गिरफ्तार भाइयो की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पूरन नगर ढाल से छेड़छाड़ के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के गिरफ्त में आये दोनों भाईयों ने अपना परिचय राम दयाल पुत्र स्व गंगा प्रसाद व राम मिलन निवासी 565क/150 अमरूदहीबाग थाना मानक नगर लखनऊ के रूप में दिया है। गिरफ्तार दोनों भाईयों पर मानक नगर थाने में आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज है। दोनों भाईयों को दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
