Breaking News

तेंदुए ने 7 वर्ष के बच्चे पर किया जानलेवा हमला

 

 

 

 

लखीमपुर (खीरी):- मामला थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत आने वाले गांव शांति नगर जंगल नंबर 11 का है। जहां 7 वर्ष के मासूम बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की। आपको बता दें संदीप पुत्र राधे यादव जिसकी उम्र महज 7 वर्ष है, शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक से तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। मौके पर ही परिजनों की मदद से बच्चे को तेंदुए से छुड़ा लिया गया। पर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए उसे निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने बच्चे का इलाज कर बच्चे को घर भेज दिया है। बच्चे की हालत में अब काफी सुधार देखने को मिल रही है। ग्रैंड नंबर 11 के आए दिन ग्रामीणों को तेंदुए बाग व अन्य जानवरों का सामना करना पड़ता है वहीं वन विभाग की तरफ से गांव-गांव में जाकर जागरूक पर नहीं किया जा रहा है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!