Breaking News

प्रियंका वाड्रा 10 सितंबर को आएंगी लखनऊ

 

लखनऊ, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में होंगी। दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। संगठनात्मक समीक्षा के साथ प्रियंका चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ बैठकें भी करेंगी। इससे पहले प्रियंका तीन दिवसीय प्रवास पर बीती 16 जुलाई को लखनऊ आयी थीं।उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव में जीत के सूत्र तलाशने में जुट गए हैं। ऐसे में प्रियंका कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ उन्हें गति देने की कोशिश करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस के ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ कार्यक्रम के जरिये वह कई जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू होने के साथ उनसे फीडबैक भी ले चुकी हैं।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के लखनऊ दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके आगमन के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।लखनऊ दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही साथ संगठन के विभिन्न नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठन की समीक्षा भी करेंगी। इस दौरे में वह पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के अलावा अन्य समितियों के साथ भी बैठकें करेंगी।बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रियंका वाड्रा इनमें से कुछ प्रत्याशियों से सीधे फोन पर बात भी कर रही हैं। उन्होंने इन सभी संभावित प्रत्याशियों से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी तैयारियां तेज करें, मजबूती से लड़ें और जीत कर आएं। पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करें।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

error: Content is protected !!