Breaking News

लैंड क्रूजर गाड़ी बेचने के नाम पर 27.58 लाख ठगे, दो गिरफ्तार

बुलंदशहर, । लैंड क्रूजर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक कैमरुन का रहने वाला एमबीए का छात्र है, जबकि दूसरा आरोपित कैब चालक है। आरोपित छात्र के दो सहपाठी फरार हैं। इन सभी ने नरौरा परमाणु केंद्र के एक कर्मचारी से 27.58 लाख की ठगी की थी।एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया पेट्रो मवुआ नदिवे किंग मूलरूप से ब्यूआ याउड कैमरुन देश का रहने वाला है और वर्तमान में सिग्मा-4 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर जिले में रहता है। वह गौतमबुद्ध नगर स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा है। उसकी मुलाकात सिकंदराबाद के बिलसूरी गांव निवासी शाहरूख पुत्र गुलजार हाल निवासी 17 ए, केसिया एस्टेट सिग्मा-3 ग्रेटर नोएडा से हुई थी। पेट्रो ने यूनिवर्सिटी के ही बिहार निवासी दो अन्य छात्रों के साथ मिलकर आनलाइन ठगी की। बताया कि गत 11 सितंबर 2021 को इन्होंने नरौरा परमाणु पावर केंद्र के कर्मचारी अर्जुन प्रसाद को व्हाट्सएप पर टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी बेचने के नाम पर सेल-पर्चेज का कांट्रेक्ट लेटर भेजा था। जिसमें लैंड क्रूजर सस्ते दामों में देने का झांसा दिया था। इसकी एवज में अलग-अलग बैंक खातों में 27 लाख 58 हजार 174 रुपये डलवा लिए। साइबर सेल और नरौरा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल, लैपटाप व कांट्रेक्ट साइन लेटर आदि मिला है।पेट्रो ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वह फ्राड नहीं है। उनके साथियों ने उसका मोबाइल और लैपटाप प्रयोग करके कुछ गलत किया है। अंग्रेजी में बोलने का प्रयास करते हुए बताया कि सबकुछ शाहरूख और बिहार के छात्रों ने किया है। इन्हीं के खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। वह पढ़ाई के लिए आया है। पुलिस की भाषा उसकी समझ में नहीं आती। उधर, एसएसपी का कहना था कि पेट्रो से फोन पर पीडि़त की कई बार वार्ता भी हुई थी। लैपटाप और मोबाइल भी पेट्रो का प्रयोग किया गया। समस्त साक्ष्य पुलिस के पास हैं, जो अदालत में पेश किए जाएंगे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!