Breaking News

लखीमपुर खीरी ब्लॉक बेहजम में कृषि मेले का हुआ आयोजन

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा

 

बेहजम खीरी। ब्लॉक कार्यालय के लोक सभागार में कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय मिशन ओरियंटेशन कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्रगतिशील खेती के तरीकों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसान उन्नत बीज, खाद और कीटनाशकों का समय पर प्रयोग करें तो अधिक अन्न उत्पादन संभव है।

उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने प्रगतिशील किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताए, जबकि उप संभागीय कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने मोटे अनाजों की खेती से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

कृषि वैज्ञानिक के वी के माजरा और फार्म के वैज्ञानिक संजय पांडे ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता और उससे जुड़ी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विभाग के एडीओ कृषि जितेंद्र वर्मा और देशराज सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी किसानों को उन्नत खेती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कपड़े का झोला किए वितरित ‘पालीथिन मुक्त कुशीनगर’ की मुहिम को मिली नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!