Breaking News

भारतरत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

 

 

खबर दृष्टिकोंण:अनुराग मिश्रा

 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में सोमवार को बाबा साहब भारतरत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयन्ती मनायी गयी। भारतीय संविधान के निर्माता और एक महान समाज सुधारक के लिए आज का दिन हमारे लिए डा० भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन और उनके कार्यों को याद कर उनके विचारों से प्रेरणा लेने और उनके द्वारा स्थापित सिद्धान्तों को आगे बढ़ाने का दिन है। डा० भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने जीवन में जातिवाद, सामाजिक भेद‌भाव और छुआछूत के खिलाफ अथक संघर्ष किया। उन्होंने दलितों और वंचित समुदायों के लिए शिक्षा , समानता और न्याय की आवाज उठायी। उनकी अथक मेहनत और समर्पण के कारण भारतीय संविधान में सभी के लिए समानता और स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित किया गया। डॉ० अम्बेडकर की जयन्ती में उपास्थित पदाधिकारीगण सु०भा०स०पा० के जिलाध्यक्ष भगवानदास मझवार, प्रदेश सचिव अजय सिंह अर्कवंशी जिला प्रमुख महासचिव एवं आई टी सेल जिलाध्यक्ष राम जीवन राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी गौतम, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम कश्यप, जिला महासचिव राज कुमार कश्यप, महिला मंच में सिक्ख गुरजिन्दर कौर आदि लोग मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

पुलिस भर्ती के सफल अभ्यर्थियों को डॉक्टर कौशल वर्मा ने किया सम्मानित

    खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा   गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!