सरकार की उपलब्धि को जनता के सामने रखे और बोले भाजपा सरकार में सभी बर्ग का हो रहा विकास
खबर दृष्टिकोण जुम्मन अली
कसया, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया है। गुरुवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने बूथ संख्या 239 पर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा। साथ ही योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि योगी सरकार ने 8 वर्षों में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए मानक स्थापित किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अभियान सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करेगा ‘8 साल बेमिसाल’ के नारे के साथ शुरू हुआ यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इससे न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंच रही हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ भी आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। श्री पाठक ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास, रोजगार, डबल इंजन की सरकार, शांति सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूरा कर लिया है ग्राम पंचायत मैनपुर के रजवाबर, डेलीहवा, खदही आदि गांव में डोर टू डोर जाकर पत्रक वितरित कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा अंधा पांडेय राजेश राव, रामायण कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।



