Breaking News

जिला जज पंकज कुमार सिंह का हार्ट अटैक पड़ने से आकस्मिक निधन, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं में शोक की लहर

 (खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी। बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का आज शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 8 जुलाई 2024 से जिला जज बाराबंकी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे करीब 60 वर्षीय श्री सिंह आगामी 30 जून 2025 को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं समेत कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी श्री सिंह वर्ष 2011 में जज के तौर पर न्यायिक सेवा में भर्ती हुए थे। जनपद बाराबंकी में तैनाती से पहले वह उन्नाव, आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए जिला बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवाई ने कहा कि न्यायपालिका में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों से एक अमित छाप छोड़ जाते हैं। श्री सिंह उन्हें में से एक थे। न्याय के प्रति उनका समर्पण अधिकारियों और अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और निष्पक्ष फैसलों के प्रतिबद्धता उन्हें एक न्यायाधीश से बढ़कर एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया था।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!