Breaking News

बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार

 

 

गुलावठी, खबर दृष्टिकोण संवाददाता इकराम खान

नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार किया। श्रीराम व लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ जा रहे थे। रास्ते में एक शिला दिखाई देती है। ऋषि विश्वामित्र श्रीराम को अहिल्या के शिला बनने का प्रसंग सुनाते हैं। श्रीराम के चरण स्पर्श से शिला अहिल्या के रूप में आ जाती हैं। रामलीला में श्रीराम व लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं। जनकपुरी में श्रीराम व लक्ष्मण जनकपुरी दर्शन के लिए जाते हैं। रामलीला में गंगा दर्शन व फुलवारी दर्शन की लीला का मंचन किया गया। डॉ.विनय खारी, आरती चपराना, राहुल कंसल, हिमांशु गोयल, प्रदीप शर्मा, सौरभ गर्ग आदि मौजूद रहे। संचालन पुरूषौत्तम चौधरी ने किया।  

 गुलावठी में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण गंगा दर्शन करते हुए।

About Author@kd

Check Also

बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुभासपा का थामा दामन

    अल्पसंख्यकों की आवाज को उठाना प्रथम प्रार्थमिकता:- खुर्शीद आलम   लखनऊ :- हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!