खबर दृष्टिकोण |
लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस और आरटीओ के साथ ,यातायात विभाग द्वारा बुधवार को चलाये गए संयुक्त अभियान के दौरान16 वाहनों को सीज किया गया।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से अहिमामऊ चौराहे पर अवैध स्टैंड संचालित कर डग्गामार वाहनों का संचालन किये जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद बुधवार को अहिमामऊ चौराहे पर आरटीओ, यातायात और स्थनीय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध रूप से सवारियां ढो रही 16 चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। अहिमामऊ चौराहे पर डग्गामारी करने के कारण लगने वाले जाम से लोगो को राहत मिली है। पुलिस ने बताया कि अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर जिले तक कि सवारियां अवैध वाहनों से लेकर जाते है।



