Breaking News

भाजपा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच टकराव पर बोली—पार्टी दो खेमों में विभाजित हो गई है

चुनाव के ऐलान के साथ ही हरियाणा में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी ने वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। तो वहीं, कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी फूट पड़ चुकी है।

चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही हरियाणा में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी ने वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। तो वहीं, कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि कांग्रेस में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच मुख्यमंत्री का चेहरा बनने की खींचतान चल रही है। भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी फूट पड़ चुकी है। मुख्यमंत्री की दौड़ में पार्टी के बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दो खेमों में बंट चुकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के लिए अब खुली चुनौती है कि क्या वह दलित चेहरा कुमारी शैलजा को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हैं या फिर हुड्डा को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा दलितों के हक की बात करते रहते हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आगे बढ़ाएगी। अब वह हरियाणा में एक दलित व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे या नहीं यह फैसला उनकी पार्टी को करना है। लेकिन इस सबके बीच एक बात तो एकदम स्पष्ट है कि कांग्रेस के अंदर फूट है। कांग्रेस चाहे किसी को भी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करे, जनता एक बार फिर हरियाणा में भाजपा को ही जितवायेगी।

दरअसल, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा से मीडिया ने पूछा था कि क्या आप हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं? इस पर उन्होंने कहा था, क्यों नहीं? शैलजा ने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर लोगों की महत्वाकांक्षा होती है और वह प्रदेश स्तर पर काम करना चाहती हैं। वहीं, साल 2005 से 2014 तक बतौर मुख्यमंत्री हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम चेहरे के रूप में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

About khabar123

Check Also

दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी — जानें यूपी समेत और राज्यों का मौसम अपडेट।

  गुलाबी ठंड के बीच एक बार फिर से देश का मौसम बदलने वाला है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!