Breaking News

अहमदपुर टोलकर्मियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह को मिल रहा है विशाल जन समर्थन

 

खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता, अतुल कुमार श्रीवास्तव

 

बाराबंकी। जिले का सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाला टोल प्लाजा अहमदपुर के टोल कर्मियों का व्यवहार बत्तमीजी व अभद्रता पूर्ण है। जिससे लोगो में भारी आक्रोश। मंगलवार सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर टोल कर्मियों ने मार-पीट का आरोप लगाते हुए जैदपुर थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। परंतु टोल कर्मचारियों के विरोध में क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मासिक पास होने के बाद भी जबरन अवैध वसूली करते हैं टोल कर्मचारी। यदि कोई विरोध करता है तो विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं टोलकर्मी साथ ही राष्ट्रीय राज मार्ग के नियमानुसार जनता को सुविधाएं भी नहीं देते हैं। लोगों ने बताया कि टोलकर्मी अक्सर क्षेत्रीय संभ्रांतो से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते रहते हैं जिससे टोल कर्मियो की कार्यशैली से लोगों में भारी आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में ज्ञात है फिर भी चालू लेन को बंद,झाड़ू बंधे डंडे को बंदूक का बट बताया जा रहा है। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के साथ घटी घटना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र ने दिनेश सिंह का समर्थन किया है और साथ ही प्रशासन से टोल कर्मियो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र ने कार्यवाही न होने पर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। टोलकर्मियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह को विशाल जन समूह, किसान संगठनों व पत्रकार संगठनों व अधिवक्ताओं का मिला समर्थन प्राप्त हो रहा है।

About Author@kd

Check Also

कपड़ा व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

        खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!