Breaking News

बैराजों से छोड़े गए पानी से शारदा घाघरा नदियों ने शुरू किया कटान

 

खबर दृष्टिकोण

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतापुर। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विशाल पोरवाल ने बताया कि जनपद में शारदा नदी व घाघरा नदी की कटान से ग्रामों को बचाने के लिए निम्न कार्य कराए जा रहे हैं। जनपद की तहसील लहरपुर के ग्राम कोल्हूपुरवा देवपालपुर में शारदा नदी के बढे़ जल स्तर द्वारा बाढ़ बचाव कार्यों को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसे गेबियान रोप में बालू की बोरिया भरकर एवं बम्बू क्रेट में बालू की बोरिया भरकर नदी के किनारे लगाकर कर पिछले 1 सप्ताह से किनारों को मजबूत किया जा रहा है। स्थिति नियन्त्रण में है। कटान नहीं हो रहा है। संबधित जूनियर इंजीनियर मौके पर उपस्थित हैं।जनपद की तहसील बिसवां के ग्राम रतनगंज में शारदा नदी के बढे़ जल स्तर द्वारा बाढ़ बचाव कार्यों को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसे प्राथमिकता पर रात एवं दिन में गेबियान रोप में बालू की बोरिया भरकर एवं बम्बू क्रेट में बालू की बोरिया भरकर एवं कंक्रीट पर्कुपाइन नदी के किनारे लगाकर कर किनारों को मजबूत कर दिया गया है। स्थिति नियन्त्रण में है। कोई कटान नहीं हो रहा है। स्थल की सतत निगरानी की जा रही है। वर्तमान में शारदा एवं घाघरा नदी में जलस्तर स्थिर है। घाघरा नदी मे नदी का बहाव दायें किनारे पर अत्याधिक होने के कारण तहसील बिसवां के ग्राम पंचायत गोलोक कोडर के मजरा दुर्गापुरवा में स्थित बाढ़ बचाव कार्य को घाघरा नदी द्वारा नुकसान पहुॅचाया गया था, जिस पर विगत 1 सप्ताह से लगातार कार्य कराया जा रहा है। गेबियान रोप में बालू की बोरिया भरकर स्ट्ड को मजबूत किया जा रहा है। सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर मोके पर उपस्थित हैं, उनकी उपस्थित में आवश्यक कार्य कराये जा रहें हैं, वर्तमान में स्थिति नियन्त्रण में है। स्थल की सतत निगरानी की जा रही है।

जनपद में लगभग 100 किमी लंबाई में शारदा व घाघरा नदी प्रवाहित होती है उपरोक्त स्थलों पर भी स्थिति नियंत्रण में है, अन्य लंबाई में भी पानी सुरक्षित पूर्वक पास हो रहा है।

बैराजों से छोड़े गया पानी

शारदा नदी

1- बनबसा

खतरे का जल स्तर-221.70 मीटर

गेज- 219.10 मीटर

डिस्चार्ज – 82080 क्यूसेक

प्रवृत्ति – स्थिर

2- पलिया कला

खतरे का जल स्तर-154.590 मीटर

गेज- 154.300 मीटर

प्रवृत्ति – घटना

3- शारदा बैराज

खतरे का जल स्तर-135.490 मीटर

गेज- 135.10 मीटर

डिस्चार्ज – 146172 क्यूसेक

प्रवृत्ति – स्थिर

घाघरा नदी

4- गिरजा बैराज

खतरे का जल स्तर-136.780मीटर

गेज- 135.45

डिस्चार्ज – 141702 क्यूसेक

प्रवृत्ति – घटना

About Author@kd

Check Also

स्कूल के अंदर से पुस्तके लेने का दबाव

    खबर दृश्टिकोण मंसूर अहमद संवाददाता लखनऊ   फीस के लिए क्लास से बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!