Breaking News

हर रविवार की तरह इस रविवार को भी मासूमों किया गया भोजन वितरण

 

 

ब्रज की रसोई: लखनऊ में हर रविवार नि:शुल्क पौष्टिक भोजन वितरण

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की पहल ब्रज की रसोई हर रविवार को लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क पौष्टिक भोजन प्रदान करती है। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा का उद्देश्य वंचित समुदाय को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

विपिन शर्मा बताते हैं कि ब्रज की रसोई का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और निराश्रित बच्चों को पौष्टिक भोजन देना है, जिससे वे स्वस्थ और रोजगार योग्य बन सकें। मयंक गौड़, नवीन कुमार, रंजीत कश्यप और आशीष श्रीवास्तव जैसे सदस्य नियमित रूप से चिन्हित स्थानों पर आकर भोजन वितरण कराते हुए, बच्चों, महिलाओं और वृद्धों पर विशेष ध्यान देते है।

स्वयंसेवक गगन शर्मा ने कहा इस कार्य में संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है, जो निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

वरिष्ठ सदस्य पंकज राय का कहना है कि इस कार्यक्रम से ना केवल भूखे पेटों को राहत मिली, बल्कि समाज के प्रति सेवा भाव और सहयोग की भावना भी प्रबल हुई।

टीम की सदस्य राखी बाजपेई का कहना है कि ब्रज की रसोई की यह पहल निश्चित रूप से उन लोगों तक पहुंच रही है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

सक्रिय सदस्य रजनीश मिश्रा ने कहा कि इसे हर सप्ताह आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर यह सोसाइटी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

संस्था के सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया आज के भोजन का वितरण रतन खण्ड पानी टंकी के पास की झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के मजदूरों और उनके परिवारों तथा जोन 8 के सामने की झुग्गियों में किया गया। जिसमें लगभग 600 लोगों को भोजन वितरित किया।

इस कार्यक्रम में शामिल पंकज राय, देवांश रस्तोगी, संजय श्रीवास्तव, असीम रॉय, रजनीश मिश्रा, गगन शर्मा, रंजीत, मयंक गौड़, एड. अंजू गुप्ता, राखी बाजपेई सहित सभी समाजसेवियों का विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

About Author@kd

Check Also

गेस्ट हॉउस के बाहर खड़ी ई रिक्शा चोरी

गेस्ट हॉउस के बाहर खड़ी ई रिक्शा चोरी खबर दृष्टिकोण। आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!