Breaking News

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर ! अपराध पर नियंत्रण नहीं,

 

प्रतापगढ़, । प्रयागराज मंडल के जिले प्रतापगढ़ में अपराध पर नियंत्रण थम नहीं रहा है। जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में खेत में दो युवकों के शव मिलने से खलबली मची है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल में लगी है।प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात में सोमवार को धान के खेत में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के राजेंद्र (22) व शिवभोले (26) मजदूरी करते थे। रविवार की शाम छह बजे यह दोनों घर से निकले और लौट कर नहीं आए। सुबह ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो शव देख सूचना पुलिस को दी।एसपी सतपाल अंतिल डबल मर्डर की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होनें मौके पर एकत्र ग्रामीणों से कारणों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिट्टी का नमूना लाने के साथ फोटोग्राफ लिया।लोगों के बीच रहस्य गहरा गया है। सभी यह जानने को आतुर हैं कि शव धान के खेत में कैसे ले जाया गया। हत्या किसने की,यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। राजेंद्र के कान में चोट के निशान थे। इसके साथ ही कान तथा नाक से खून निकला था। शिव भोले के सीने में चोट का निशान था। माना जा रहा है कि इनकी हत्या कर शवों को खेत में फेंका गया था। मौके पर संघर्ष के कोई भी निशान न मिलने से यह प्रकरण पेंचीदा होता जा रहा है।

About Author@kd

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

error: Content is protected !!