खबर दृष्टिकोण सुनील मणि
लखनऊ ,आज दिनांक 25/05/2024 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की प्रदेश एवं जिला की मासिक पंचायत संपन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर ने किया। पंचायत में जिला महामंत्री राम सिंह जिला सचिव राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू पटेल, सरबजीत ब्लॉक संयोजक गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष शकील अहमद मंडल जिला उपाध्यक्ष राजू ब्लॉक महामंत्री मोहनलालगंज दुर्गेश कुमार सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं किसानों ने भाग लिया, पंचायत में कई महा पूर्व से जिला अध्यक्ष का पद जो रिक्त पड़ा था उसको सर्वसम्मत से प्रमोद कुमार यादव जो पूर्व में तहसील अध्यक्ष थे। उनको जिला अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई एवं इसके साथ-साथ किसानों की भूमि का सर्किल रेट बढ़ने पर एवं पूर्व में 23 सूत्री उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज को दिए गए ज्ञापन पर चर्चा की गई जिला महामंत्री राम सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए बताया की अगली 5 तारीख को जिला और ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं किसानों की उपस्थिति में सर्वसम्मत से यह दोनों मुद्दे तय क्या किए जाएंगे। और स्थल का चयन करते हुए, राष्ट्रीय किसानों को संगठन द्वारा किसान हित की जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा इस बात की पुष्टि उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं किसानों ने किया।
