Breaking News

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक को देख खलजाते है मासूमों के चेहरे

 

 

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में विगत कई वर्षो से पैस्टिक भोजन वितरण किया जा रहा है। जिसमें अलग अलग व्यंजन के साथ घर जैसा शुद्ध भोजन लोगो को वितरित किया जाता है।

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता समीर खान।

लखनऊ। आशियाना इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में विगत कई वर्षो से पैस्टिक भोजन वितरण किया जा रहा है। यह भोजन वितरण गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगो के लिए है। जो लोग रात को बिना भोजन के खाली पेट सोने को मजबूर है। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा का लक्ष्य भूख मिटाना है,

गरीब को दान करना व भूखे को खाना खिलाना ही भगवान की असली भक्ति है। भगवान की भक्ति करने का यह भी सही तरीका है।

क्योंकि भूख से मौत भारत की दुखद वास्तविकता है। इसी सर्वोपरि लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई परिवार द्वारा लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर और चिन्हित झोपडी पट्टीयां, अस्पताल इत्यादि स्थान शामिल है।

संस्था की सक्रिय सदस्य मिट्ठू राय चाहती है कि आप सब भी हमारे इस प्रयास को सही व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद करे और आप भी सहयोग अवश्य करे ताकि आप सब के सहयोग से यह पुण्य और नेकी के कार्य को और अधिक लोगो तक तथा बड़े स्तर पर ले जाना संभव हो सके।

संस्था के एक और सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया ऐसे तो शहर में कई संस्थाएं काम कर रही है लेकिन इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी सेवा के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनी हुई है। विगत कई बर्ष पहले इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए समाज को प्रेरणा देने का काम किया है। अब यह संस्था अनाथ, निराश्रित, अकिंचन बच्चों व व्यक्तियों को खाना खिलाने के अलाबा कई और भी सेवा कार्य व समारोह की शुरुआत करना चाहती है।

इस पर संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा कहते है प्राणी सेवा धर्म एक व्यक्ति नहीं कर सकता उसके लिए समूह की आवश्यकता होती है। इसलिए परोपकारी दानवीरों से संस्था का विनम्र आग्रह है कि वह आगे आकर इस पुण्य कार्य में अपना अमूल्य योगदान दें संस्था ऐसे सभी जनमानस दानवीरों को आमंत्रित करती है।

बॉक्स

बिशेष :- जो लोग पुराने कपड़े पुरानी पुस्तके या अन्य सामान दान करना चाहे तो वह संस्था को मेल या व्हाट्सप्प के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते है। या जो लोग गुप्त सहयोग करना चाहते है वह संस्था के बैंक अकाउंट या QR कोड से भी सहयोग कर सकते है। अगर किसी भी दान दाता को टैक्स में छूट हेतु रसीद की आवश्यकता है हमें व्हाट्सप्प पर डिटेल भेजकर रशीद प्राप्त कर सकते है।

मेल आईडी ihlsociety@gmail.com

व्हाट्सप्प नंबर +91 9208108717

संस्था 12A और 80G भी रजिस्टर्ड है

 

हमेशा धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़ के अपना तन मन और धन से सहयोग करने बाले संस्था के संस्थापक सदस्य प्रेम आनन्द श्रीवास्तव जी का कहना है कि कहा जाता है भूखे को अन्न और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस नियम को शहर में विगत वर्षों से कार्यरत संस्था इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी बखूबी निभा रही हैं। सड़क पर सोने वाले विक्षिप्त, गरीब और असहायो को भरपेट भोजन करवाने का बड़ा बीड़ा इस संस्था ने उठाया है। संस्था विगत वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में काम कर रही हैं ताकि कोई भी असहाय भूखा रात में न सोए।

पर्यावरण को बचाने की मुहीम पर चलने बाले परम आलोक जी ने बताया यह संस्था इण्डियन हेल्पलाइन नाम से प्रसिद्ध है। जरूरतमंद भोजन के समय इसका इंतजार करते हुए नजर आते है। शायद उनको विश्वास होता है कि संस्था हमें भोजन कराने जरुर आएगी। बता दें कि विगत कई वर्षों से गरीबों और असहायो को निशुल्क में भोजन कराने में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी नामक संस्था लगातार काम कर रही है। हमेशा अलग-अलग खाने का आइटम बनाकर यह संस्था बच्चों व जरूरतमंदों को खिलाने का काम करती है। तिवारी सभी घर्म प्रेमी दानदाताओं से अपील करते है कि अपने अपने सामर्थ्य से इस पुण्य कार्य में आकर हिस्सा लें और नेकी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाये

आज के इस कार्यक्रम में देवास रस्तोगी, धीरज गुप्ता,अविरल गुप्ता, आलोक पाठक, विशु, नवीन, सत्येंद्र शुक्ला, आशीम राय, अंजू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रंजीत कश्यप, मिठू रॉय,आचार्य चंद्रभूषण तिवारी आशीष श्रीवास्तव सहित सभी समाजसेवी सज्जनों का इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया l

About Author@kd

Check Also

रामकथा हमे मर्यादा में रहना सिखाती है:मारूति नन्दन महाराज

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कालेवीर बाबा मन्दिर परिसर में रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!