Breaking News

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ब्रज की रसोई ने लॉकडाउन  से आज तक नहीं तोडी है अपनी सांस

 

 

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने

लॉकडाउन से लेकर आज तक बराबर गरीबों व श्रमिक का ध्यान देते हुए चले आ रहे है और उनका कहना है कि ये सारा कार्य प्रभु की इच्छा अनुसार होता है हमलोग तो ईश्वर मात्र के इशारे पर कार्य करते हैं।

संवाददाता समीर खान

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

 

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ब्रज की रसोई

जरूरतमंदों को भोजन के साथ गरीब बच्चों की शिक्षा की

कुछ जिम्मेदारियों को भी निभाती है अगर किसी को इस संस्था के साथ जुड़ना हो तो वो जुड़ सकता है गरीब बच्चों के लिए कुछ करना चाहता है तो संस्था की मदद करें और

ताकि इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी आगे और भी बढ़चढ़ कर कार्य कर सके आप सब के प्रयास से ही संस्था आगे बढ़ रही है इसको बढ़ने में सब का साथ जरूरी है। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि आशियाना क्षेत्र में हमारी इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ब्रज की रसोई के नाम से है जिसमे हम लोग जरूरतमंद बच्चों को लगातार प्रत्येक रविवार को पोस्टिक भोजन कराकर उनमें शिक्षा की अलख जगाने का भी प्रयास करते हैं। गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षा सामग्री की आवश्यकता को भी पूरा करने के लिए संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सक्षम जन मानस से आग्रह करते हूंआगे आने की अपील करता हूं पवित्र कार्य को करने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है। निराश्रित, अकिंचन, असहाय बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाली इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। आशियाना क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र व गांवों तक में जाकर जरूरतमंदों तक भोजन व राशनकिट पहुंचाती थी संस्था।

संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला ने बताया कि संस्था ऐसी ऐसी जगहों पर भी भोजन बांटती थी। जहां पर जरूरतमंद या प्रवासी कामगार ठहरे हुए होते थे। इस मिशन में उनके साथ संस्था के सभी सदस्य शामिल रहे। राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा बताते है किआज कढ़ी चावल, केला व चॉकलेट का वितरण कर रहे है और संस्था द्वारा वितरण का कार्यक्रम सभी लोगों के सहयोग से चल रहा है। इस अभियान के लिए संस्था लोगों से पैसे की डिमांड नहीं करती। अपने साम‌र्थ्य के अनुसार सभी लोग आकर तन और मन से सेवा करते है। इसके लिए हम इन तमाम सस्नेही हृदय व्यक्तियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते है।

हमारे रसोई परिवार के सदस्य निलय शुक्ला जी की ज्येष्ठ पुत्री तनिषा शुक्ला के बर्थडे के उपलक्ष्य में बच्चों को केले और चॉकलेट वितरण किया गया इसी क्रम में हर्षित अवस्थी ने अपील की है संस्था की सेवा से प्रेरित होकर आप सभी लोग जन्मदिन फेस्टिवल जैसे खास मौकों पर जरूरतमंदों के लिए भोजन या अन्य सामग्री खुद आकर बच्चों को वितरण कराकर भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अनाथ बच्चों व विधवाओं के लिए काम करेगी महिला विग

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सक्रिय सदस्य रजनीश मिश्रा ने कहा जरूरतमंदों को खाना खिलाने के साथ-साथ अनाथ बच्चों व विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए भी संस्था काम करना चाहती है। संस्थाद्वारा इसके लिए महिला विग गठित की जाएगी। जो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी। वहीं विधवा महिलाओं की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी और सरकार से डीसी रेट के हिसाब से पेंशन की मांग की जाएगी।

भिक्षा नहीं शिक्षा सही अभियान का भी जल्द ही होगा आगाज

संस्था के एक और सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया संस्था शहर में भीख मांगने वाले नाबालिग बच्चों के लिए अपने मिशन भिक्षा नहीं शिक्षा सही को शुरू करेगी। अभी अधिक सहयोग न मिलने की वजह से ये अभियान रुका हुआ है। संस्था ने शहर में भीख मांगने वाले बच्चों के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। अभिभावकों को जागरूक कर इन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। और स्कूल प्रबंधको से बात कर इन बच्चों के निशुल्क दाखिलों का प्रयास किया जाएंगे।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि हम गरीव बच्चों के लिए चिन्हित झुग्गी झोपड़ियो में जाकर प्रेम पूर्वक आदर भाव के साथ सभी लोग मिलकर बच्चों को भोजन व उनकी जरूरत की चीजें देकर उनके साथ समय बिताकर खुशियाँ बंटाने का प्रयास करते है और हमारे इस कार्य से प्रेरित होकर लोग संस्था की खूब सराहना कर रहे है एवं हमारे साथ आम जनता भी जुड़ कर इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर योगदान कर रही है।

आज के इस कार्यक्रम में शामिल अनिल शुक्ला, प्रेम आनंद श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, संजीव मिश्रा, गगन शर्मा, रवि अवस्थी, अविनाश मिश्रा, राम मिलन, संजय श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, आशिम रॉय, देवांश रस्तोगी, रंजना मिश्रा, पूनम रस्तोगी, अनीता सिंह, श्रुति अवस्थी सहित सभी समाजसेवी सज्जनों का इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया l

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!