Breaking News

भाजपा का संकल्प पत्र नए, श्रेष्ठ, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट – डॉ. राजेश्वर सिंह

 

संवाददाता शैलेंद्र कुमार

*लखनऊ।* राजधानी के मोहनलालगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमरकस चुके सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को मैराथन बैठकें कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वार्ड स्तरीय बैठकों की शुरुआत विद्यावती द्वितीय वार्ड से हुई जहाँ विधायक राजेश्वर सिंह ने पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों के दायित्व को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पन्ना प्रमुखों की हाथ की उंगलियों पर हर मतदाताओं के नाम होना चाहिए, डॉ. सिंह ने उनकी हर परेशानियों को दूर करने और हर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया.सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हिन्द नगर नगर वार्ड और खरिका प्रथम वार्ड की संगठन की बैठकों में भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, हमारे लिए प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है। सरोजनीनगर की जनता यूपीए सरकार का भ्रष्टाचार, कुशासन, हताशा, निराशा और नीतिगत पंगुता को अभी तक भूल नहीं सकी है, न ही समाजवादी शासनकाल का गुंडाराज लोगों के दिमाग से हटा है, इस लिए जनता ने तय किया है यह लोगों का अपना चुनाव है, इस चुनाव में सरोजनीनगर कौशल किशोर को रिकॉर्ड जीत दिलाएगा, जो देश भर में अब तक की सबसे बड़ी जीती होगी।आगामी लोकसभा चुनाव को देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सरोजनी नगर विधायक ने कहा की भारत अपनी सीमाएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से साझा करता है, अमेरिका जब अफगानिस्तान से हटा तब 7.12 बिलियन डॉलर के 8.84 लाख हथियार भी वहीं छोड़ दिए थे। ऐसे में देश में राष्ट्रवादी सरकार का बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा की नीति आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की है, भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर शांति युग की शुरुआत की। आज जरूरत है युवाओं को सुरक्षित और समृद्ध देश मिले इसलिए, पूर्ण बहुमत ही नही दो तिहाई बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनें।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!