Breaking News

भाजपा नेताओं को मंत्री बनाने वाले अपराधी चढ़े पुलिस व क्राइम ब्रांच के हत्थे

 

लखनऊ।

लखनऊ,। केंद्रीय गृह मंत्री व उनका निजी सचिव बनकर ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह का हजरतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने राजफाश किया है। अभियुक्त भाजपा नेताओं को मंत्री, विधान परिषद सदस्य बनाने और विधान सभा का टिकट दिलाने का झांसा देकर रुपयों की मांग करते थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल के मुताबिक प्रयागराज निवासी भाजपा नेता रिता सिंह ने इस संबंध में एफआइआर दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और हजरतगंज की टीम ने पड़ताल शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, संजय कालोनी पंत नगर निवासी शमीम अहमद, इस्लामाबाद कस्बा सितारगंज निवासी हसनैन अली, नवाबगंज बरेली निवासी जाने आलम और बलिया के रानीगंज कोटवा बैरिया निवासी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे छोटे स्तर के भाजपा नेताओं को विधानसभा व विधान परिषद का टिकट दिलवाने और मंत्री बनाने के लिए खुद को बड़ा नेता और उनका पीए बनाते थे। इसके बाद भाजपा के नेताओं को फोन कर भरोसा दिलाते थे कि उन्हें टिकट या मंत्री पद मिल जाएगा। इसके बाद टोकन मनी लेकर भाग जाते थे। प्रयागराज निवासी रिता सिंह से भी ठगों ने धोखाधड़ी की कोशिश की थी। अभियुक्तों ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री और उनके पीए के नाम पर एक करोड़ रुपये टोकन मनी मांगे थे। रिता को आरोपित विधान परिषद सदस्य व यूपी सरकार में मंत्री बनवाने का झांसा दे रहे थे।रिता सिंह से गिरफ्तार किए गए हसनैन सिंह ने खुद को गृहमंत्री बताकर फोन पर बात की थी। इससे पहले भी अभियुक्तों ने एक व्यक्ति से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से आगामी विस चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये टोकन मनी ली थी। इसके लिए आरोपितों ने पीडि़त से पार्टी अध्यक्ष बनकर बात की थी। छानबीन में पता चला है कि गिरोह में शामिल बरेली के नवाबगंज निवासी शाहिद खां ने गृह मंत्री का पीए बनकर रिता से बात की थी। पुलिस शाहिद और उसके साथी सितारगंज उधमसिंह नगर निवासी बब्लू उर्फ विजय की तलाश कर रही है।फिलहाल पकड़े गए अपराधियों को न्यायिक हिरासत में लेकर संबंधित धाराओ में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

About khabar123

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

error: Content is protected !!