Breaking News

लुटेरों ने मारी गोली, महिला के जेवर लेकर हुए फरार

 

कन्नौज।

दवा लेकर वापस घर लौट रहे दंपती को हथियारों से लैस बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और लूट का प्रयास करने लगे। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के पेट में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश महिला से जेवर लूट कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायल को उपचार के लिए सैफई भेजा गया है।थाना क्षेत्र के कुडऱी गांव निवासी रजनीश यादव पुत्र श्री कृष्ण यादव सोमवार को गांव रंपुरा बाइक से पत्नी शिल्पी के साथ गए थे। उन्हें यहां पत्नी को दवा दिलानी थी। वापस लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले ही रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। आरोपित शिल्पी के जेवर उतारने लगे, तभी रजनीश ने विरोध किया। इस पर आरोपितों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपित ने शिल्पी से दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आरोपित भाग चुके थे। ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी स्वजन और पुलिस को दी। लहूलुहान स्थिति में पड़े युवक को स्वजन सैफई ले गए। घटनास्थल पर पहुंच एएसपी डा. अरविंद कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की। जिसके कुछ देर के बाद ही प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह भी पहुंचे। फरार आरोपितों को पकडऩे के लिए पुलिस ने इटावा सीमा पर जांच की, मगर सफलता नहीं मिली।सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि आरोपितों को पकडऩे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। इसमें सौरिख प्रभारी निरीक्षक, इंदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक और एसओजी को लगाया गया है। घेराबंदी के लिए छिबरामऊ पुलिस की भी लगाया गया है।

About khabar123

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

error: Content is protected !!