Breaking News

10वीं फेल ठग ने प्‍लाट दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना

 

मेरठ,। मेरठ में चिकित्सक समेत अन्य लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। ठगी के रुपयों से आरोपित ने बेटे को गाजियाबाद में मकान दिला दिया, जबकि कई लग्जरी गाड़ी भी खरीद ली। पुलिस ने आरोपित के खाते को सीज कर दिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी चिकित्सक ने बताया कि 2019 में उनके क्लीनिक पर आरोपित अपने एक रिश्तेदार के साथ आया था। इसके बाद उसने बातचीत बढ़ाई। उनको एक प्लाट खरीदना था, जिस पर आरोपित ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में एक प्लाट दिला सकता है। प्लाट दिखाने के बाद उनको फर्जी कागजात थमा दिए। इसके बदले में 16 लाख रुपये ले लिए। रजिस्ट्री के दिन मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। थाना प्रभारी बिजेंद्र राना ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपित ने गाजियाबाद निवासी महिला से भी 28 लाख रुपये ठग लिए थे। उसे तो शादी करने का झांसा भी दिया था। इसके अलावा एक अन्य महिला के साथ भी धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार राजेंद्र उर्फ राजू निवासी गांव दुजाना थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्धनगर हाल पता बालाजी एंक्लेव गोविंदपुरम गाजियाबाद है। आरोपित के खिलाफ हरियाणा के महिला थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह दसवीं फेल है। अपने गांव में भी अधिकतर सभी से धोखाधड़ी कर चुका है, इसलिए गांव को छोड़ दिया। रिश्तेदारों को भी चूना लगा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस को बताया कि उसे लग्जरी गाडिय़ों में चलने का शौक है। इससे लोगों को रौब भी गालिब होता है। एक फ्लैट आरोपित ने गाजियाबाद में ले रखा था, जहां महिला मित्रों को लेकर जाता था। पुलिस ने आरोपित का एक खाता भी सीज करा दिया, जिसमें आठ लाख रुपये थे। पीडि़त चिकित्सक ने बताया कि आरोपित ने एक गिरोह भी बना रखा है, जो बड़े अधिकारियों के नाम पर भी ठगी की वारदात करते हैं।

About khabar123

Check Also

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियाद

    ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव   सफीपुर तहसील सभागार में आयोजित …

error: Content is protected !!