Breaking News

अगर हिंदू धर्म बीमारी है तो यह कांग्रेस को जरूर लगेगी : रामेश्वर शर्मा

 

जन आशीर्वाद यात्रा का जिले में दूसरा दिन कालीपीठ,ब्यावरा,नरसिंहगढ़ में हुई आमसभा।

 

पचोर ब्यूरो (खबर दृष्टिकोण)। 4 सितंबर से प्रदेश में शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार सभी जिलों में पहुंच रही है मंगलवार को यह यात्रा राजगढ़ जिले में पहुंची जहां छापीहेड़ा से यात्रा की शुरुआत करते हुए माचलपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभा आयोजित की थी और यह यात्रा मगलवार शाम को राजगढ़ पहुंची थी जहा रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को यात्रा की शुरुआत खिलचीपूर नाके से की गई इस दौरान यात्रा में सैकड़ो वाहनों के साथ ही कई कार्यकर्ता साथ रहे यात्रा दंड जोड़ के रास्ते से कालीपीठ पहुंची जहां भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि इसी लोकसभा क्षेत्र के एक बंटाधार राजा ने लगातार कई सालों तक प्रदेश को बंटाडार किया है।क्योंकि उसदोरान पक्के मकान या तो राघौगढ़ में देखे जाते थे या राजा के चाहने वालो के लेकिन अब हर गरीब को पक्का मकान ,रोजगार महिलाओं को सम्मान मिल रहा है।यह कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

 

*अगर हिंदू धर्म बीमारी है तो यह कांग्रेस को जरूर लगेगी।*

 

भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने आम सभा के माध्यम से कार्यकर्ता व जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ हिंदू धर्म को बीमारी बता रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं की क्या हिंदू धर्म बीमारी है और अगर हिंदू धर्म बीमारी है तो यह बीमारी कांग्रेस को जरूर लगेगी। और कांग्रेस को इस चुनाव में मध्य प्रदेश से उखाड़ कर जरूर फेकेंगे । जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रामेश्वर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आप हमें बस विधायक दीजिए सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार बस , टैक्टर, कार के माध्यम से जनता को अयोध्या दर्शन करने के लिए लेकर जाएंगे।जिसमें सरकार भी साथ होगी विधायक का काम भी जनता ही करेगी। आमसभा के दौरान विधायक शर्मा ने मौजूद कार्यकर्ताओं को बजरंगबली की कसम दिलाते हुए कहा कि आपको कसम है की आप भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को समझ कर भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनते हुए मुख्य मंत्री व प्रधानमंत्री को मजबूती प्रदान करें। जिससे आने वाले समय में भी आपको ज्ञानवापी में भी जल चढ़ाने का मोका मिल सके। साथ ही मथुरा में बासुरी ओर अयोध्या में जय श्री राम का जयघोष करने का स्वतंत्र अधिकार मिल सके। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पंडित हरिचर तिवारी, प्रताप मंडलोई, अमर सिंह यादव, महामंत्री देवी सिंह सोंधिया, अमित शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, मनोज सिंह हाडा, दीपेंद्र सिंह चौहान, कैलाश नारायण मौर्य, प्रताप सिंह सिसोदिया, केपी पंवार, रमेश तंवर, ओपी शर्मा के साथ ही अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई को जारी हुआ जेसीपी का फरमान 

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ संवाददाता लखनऊ लखनऊ।जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित वर्मा ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!