Breaking News

नगर निगम हॉल में सम्पन्न हुई महिला संगठन की अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष बैठक

 

 

महिला कल्याण संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए संगठन को कार्यस्थल उपलब्ध कराए जाने की मांग 

महिलाओं के लिए होगी इन्डोर एक्टिविटीज जैसे कि लूडो, बैडमिन्टन, शतरंज, कैरम इत्यादि की व्यवस्था

मांगे पूरी न होने की दशा में वृहद प्रदर्शन किए जाने की बात कही गयी

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ 

संवाददाता लखनऊ।

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं व अन्य मुद्दों पर वार्ता करने के लिए संगठन कि अध्यक्ष मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बि बिष्ट जी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आहूत की गई।बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और विचार विमर्श किया गया।साथ ही कुछ अहम मांगों को हरि झंडी दिखाते हुए शेष कल्याणकारी मांगों को जल्द पूरा किये जाने की बात कही गयी।

बैठक में संगठन कि अध्यक्ष अम्बि बिष्ट ने बताया कि नगर निगम लखनऊ में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए आपकी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह संगठन महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का निर्माण, समान अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के निरन्तर प्रयासरत है। भविष्य में इस संगठन का विस्तार करते हुए समस्त प्रदेश की महिलाओं को सम्मिलित किए जाने का लक्ष्य है।तदक्रम में उन्होंने अवगत कराया कि निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उ‌द्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन के कार्यों के निष्पादन के लिए उचित कार्यस्थल की नितांत आवश्यकता है।साथ ही नवजात शिशुओं के लिए महिलाओं का स्तनपान कक्ष एवं क्रेच संचालन को दृष्टिगत रखते हुए एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि नगर निगम लखनऊ में वर्ष 2008 में चतुर्थ श्रेणी कर्मियो तथा 2018 में लिपिकीय संवर्ग के स्थायीकरण पश्चात महिला कर्मियों का स्थायीकरण नहीं किया गया है जिससे महिला कर्मियों को सेवा लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।बैठक में महिलाओं के लिए इन्डोर एक्टिविटीज जैसे कि लूडो, बैडमिन्टन, शतरंज, कैरम इत्यादि की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया।साथ ही फिजिकल एक्टिविटीज एवं प्रतिभा के उदयन हेतु नृत्य व गायन, कैनवस पेंटिंग, खाना बनाये जाने की प्रतियोगिता कराये जाने का भी निर्णय लिया गया।उक्त मांगों को लेकर एक मांग पत्र जिम्मेदारों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है और तय समय सीमा में मांगे पूरी न होने की दशा में वृहद प्रदर्शन किए जाने की बात भी कही गयी।बैठक में सामने रखी गयी मांगो को एक निश्चित समय सीमा में पूरा किये जाने के लिए संगठन को आश्वस्त किया गया।बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

डाॅ०विवेक कुमार को आईएलडीस मानवीय त्वचाविज्ञान पुरूस्कार से किया गया सम्मानित

    (पिछले तीस सालों से कुष्ठ रोगियों को निशुल्क सेवा दे रहे डाक्टर) ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!