खबर दैनिक दृष्टिकोण
रिपोर्ट मो०अहमद चुनई
पुरवा उन्नाव मामला जनपद केशुक्लागंज से सम्बन्धित है। जहां शुक्लागंज क्षेत्र के गांधीनगर में बिना नगर पालिका की अनुमति एवं बिना किसी नक्से के बन रहे अवैध निर्माणाधीन प्लाट में आज दोपहर बेसमेंट की स्लैब भरभरा कर ढह गई जिसके नीचे गांधी नगर का रहने वाला एक युवक मजदूर दब गया काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्लागंज के एक गारमेंट व्यापारी का मकान गांधीनगर क्षेत्र में बन रहा है जहां पर उस व्यापारी ने बिना किसी अनुमति एवं नक्शे के अवैध तरीके से बेसमेंट का निर्माण करा रहा था जिससे बगल के प्लाट की मिट्टी एवं स्लैब भरभरा कर ढह गई।