Breaking News

रक्षाबंधन व आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

मोहनलालगंज लखनऊ

 

मोहनलालगंज नगर पंचायत में स्थित प्रकृति भारती मे रक्षाबंधन व आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन संघ कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित किया गया जिसके तहत पेड़ो को राखी बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया गया कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रकृति भारती के सभागार में ध्वजारोहण व प्रार्थना के साथ हुआ उसके बाद माधव सेवा आश्रम के बौद्धिक प्रमुख दुर्गेश सिंह ने रक्षा बंधन के महत्व पर चर्चा की उन्होंने बताया कि किस प्रकार से रक्षाबन्धन का पर्व सनातन धर्म में अस्तित्व में आया व रक्षा सूत्र जो कि आजकल की भाषा मे कलावा के नाम से जाना जाता है उसको अपने हाथों की कलाई में बांधने से उसका क्या महत्व है इस विषय पर भी सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओ को जानकारी दी ततपश्चात सह प्रांत प्रचारक मनोजजी व अन्य संघ कार्यकर्ताओ ने आजादी के 75 वर्ष को यादगार बनाने के लिए रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर प्रकृति भारती के प्रांगण में ही स्थित पेड़ो को 75 की संख्या में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और भारत देश की 75वी आजादी की सालगिरह को अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तिरंगा यात्रा को निकालकर हर्षोउल्लास के साथ आजादी के पर्व का आगाज किया इस अवसर पर प्रकृति भारती प्रमुख रज्जन जी नगर कार्यवाह प्रमोद शुक्ला डॉक्टर सागर विमल मिश्रा धीरेंद्र रुद्रप्रताप सिंह विजयचन्द्र तिवारी विनीत वर्मा सचिन मिश्रा आदि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!