Breaking News

कल तक कुल मिलाकर 33,28,91,059 वैक्सीन की डोज दी गयी है

 

 

लखनऊ: 13 जून, 2022

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 73,802 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,56,53,047 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 80 लोग तथा अब तक कुल 20,57,147 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1390 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जून, 2022 को एक दिन में 1,40,216 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,22,507 तथा दूसरी डोज 13,91,06,664 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,12,804 तथा दूसरी डोज 1,14,47,625 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,71,168 तथा दूसरी डोज 41,24,847 दी गयी। कल तक 33,05,444 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,28,91,059 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!